Skip to main content

लौट के आओ ….


गाँव के सुने घर इंतज़ार कर रहे है
सुने सुनाये क़दमों की आहटो की,
खिड़कियाँ दरवाज़े सब बात कर रहे है
अपनी अपनी घबराहटो की !!

चमकता चाँद आसमान में तन्हा है ,
आसमां में उसे ताकने कोई नहीं होता है ,
सपने न जाने कब से दर खटखटा रहे है ,
पर अब  इस घर में कोई नहीं सोता है !!


कभी तो लौटकर आओ इस जमीं पर,
इस मिट्टी के दिल में कितने घाव है ,
याद करती है हवाये इसकी तुमको ,
यह तो तुम्हारा ही गाव  है !!

Comments

Popular posts from this blog

The Straight Hair Experiment

बाल सीधे करने के लिए लाखों तरीके लोगों ने सुझाये , टेढ़े मेढे उलटे पुलटे , करके देखे हमने सारे   उपाए | मेहँदी में मिलाया दही, अंडों का भी सर पे लगाया घोल , बालों का हो गया सत्यानाश , सब तरीको की खुली पोल || माँ ने घिसा बादाम का तेल, बीवी ने सर पे इस्त्री फिराई , टूटते बिखरते मुरझाते मेरे बालों पे, जाने कैसी शामत आई ||| सब रास्ते अपनाए हमने ,तब जाके अपने यह है जाना , बालों को सीधा और मजबूत करने, सनसिल्क ही अपनाना ||||

मैं भारत की बेटी हूँ

बिक रही हूँ किसी बाजार में , टूट रही हूँ किसी के अत्याचार में , निर्भया गुडिया बन छप रही हूँ , रोज किसी अखबार में | कभी सती औए कभी देहज के नाम मुझे लोगोंने जलाया है , महाभारत और रामायण होने की जड़ भी मुझे बताया   है || अपने अपनों और सपनों के आँगन छोड कर नया घर बनाती हूँ, सब त्यागकर भी मैं कुलक्षणी कुलटा के नामो से नवाजी जाती हूँ ||| कभी देवी, कभी डायन और कभी पारवती और सीता बनाया मैंने भी बेटी बहू बहन माँ बन हर रिश्ते को है निभाया |||| हर घडी जीना है मुश्किल , हर पल मौत की शया पर लेटी हूँ हर मुश्किल से लड़ती डटकर में , मैं भारत की बेटी हूँ !!!!!

वो बचपन बहुत प्यारा था

ना Increment की फिकर, ना escalation का डर, ना ईमेलों पे सवाल , ना सवालों से बवाल , ना appraisal के लिए नाइट , ना promotion के लिए फाइट , ना थी laptop की तड़क-भड़क, ना थी वहाँ चापलूसी की सड़क, सच्चा मासूम प्यार तब बहुत सारा था वो बचपन बहुत ही प्यारा था !!!!! काम के Frustration का असर मुझमें भी आया है, बे-वजह हस्ते खेलते बच्चो को धमकाया है, ३० तारीख के इंतज़ार में पूरा महीना बिताया है , लोन ले लेके सपनों का आँगन बनाया है माँ के पराठे को छोडकर Pizza को अपनाया है , घर को धर्मशाला ,ऑफिस को घर बनाया है , तब रोने के लिए कंधो का सहारा था , वो बचपन बहुत ही प्यारा था !!!!!