Skip to main content

वो बचपन बहुत प्यारा था


ना Increment की फिकर,
ना escalation का डर,
ना ईमेलों पे सवाल ,
ना सवालों से बवाल ,
ना appraisal के लिए नाइट ,
ना promotion के लिए फाइट ,
ना थी laptop की तड़क-भड़क,
ना थी वहाँ चापलूसी की सड़क,
सच्चा मासूम प्यार तब बहुत सारा था
वो बचपन बहुत ही प्यारा था !!!!!


काम के Frustration का असर मुझमें भी आया है,
बे-वजह हस्ते खेलते बच्चो को धमकाया है,
३० तारीख के इंतज़ार में पूरा महीना बिताया है ,
लोन ले लेके सपनों का आँगन बनाया है
माँ के पराठे को छोडकर Pizza को अपनाया है ,
घर को धर्मशाला ,ऑफिस को घर बनाया है ,
तब रोने के लिए कंधो का सहारा था ,
वो बचपन बहुत ही प्यारा था !!!!!

Comments

Popular posts from this blog

The Straight Hair Experiment

बाल सीधे करने के लिए लाखों तरीके लोगों ने सुझाये , टेढ़े मेढे उलटे पुलटे , करके देखे हमने सारे   उपाए | मेहँदी में मिलाया दही, अंडों का भी सर पे लगाया घोल , बालों का हो गया सत्यानाश , सब तरीको की खुली पोल || माँ ने घिसा बादाम का तेल, बीवी ने सर पे इस्त्री फिराई , टूटते बिखरते मुरझाते मेरे बालों पे, जाने कैसी शामत आई ||| सब रास्ते अपनाए हमने ,तब जाके अपने यह है जाना , बालों को सीधा और मजबूत करने, सनसिल्क ही अपनाना ||||

यादें ......(Memories)

तेरे जाने से यारा जिंदगी है चरमराई , सब पा लिया , सब हो लिया , पर ऐसे तु रूठी , फिर   ना आयी ! तेरी यादे मीठी , तेरी यादें नमकीन, तेरी यादें करे ग़मगीन ,जाने से तेरे मायूसी है छाई पर ऐसे तु रूठी , फिर   ना आयी ! तेरे जाने से यारा जिंदगी है चरमराई , सब खों दिया , बहुत रो दिया , पर ऐसे तु रूठी , फिर   ना आयी ! तेरी यादो के सहारे , कितने पल है गुजारे , सब जीत लिया , तेरे प्यार से हारे , तेरे आने की उम्मीद खुशियाँ है लायी , पर ऐसे तु रूठी , फिर   ना आयी ! तेरे जाने से यारा जिंदगी है चरमराई , तुझे ही सब कहा , तुझे ही रब कहा , पर ऐसे तु रूठी , फिर   ना आयी !