Skip to main content

Delhi Gang Rape

तुमने दरिंदगी को मर्दानगी का नाम तो दे दिया
हरकतों से अपनी इंसानियत को शर्मसार कर दिया |

नाखूनों से जो ज़ख्म तुने, जो रूह पर छोडे है ,
अपनी हैवानियत से तुने , कितनी माँओं के दिल तोड़े है ||

अभी तो जीवित है पर मरेगी हर दिन, जब तक वो जिन्दा होगी,
तुम्हारी करतूतों और नामर्दी से आज भारत माँ भी शर्मिंदा होगी |||

ए मौत के सौदागर तुझे सजा जो भी मिले वो कम होगी ,
तुझ दरिंदे के मौत पर ही, खुशी से हमारी आँखें नम होगी ||||

Comments

  1. good poem
    its time for do some...

    ReplyDelete
    Replies
    1. please join this page for volunteering for a cause and change with our next step.. https://www.facebook.com/pages/Volunteering-for-a-cause/859486830807236?ref=ts&fref=ts

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

The Straight Hair Experiment

बाल सीधे करने के लिए लाखों तरीके लोगों ने सुझाये , टेढ़े मेढे उलटे पुलटे , करके देखे हमने सारे   उपाए | मेहँदी में मिलाया दही, अंडों का भी सर पे लगाया घोल , बालों का हो गया सत्यानाश , सब तरीको की खुली पोल || माँ ने घिसा बादाम का तेल, बीवी ने सर पे इस्त्री फिराई , टूटते बिखरते मुरझाते मेरे बालों पे, जाने कैसी शामत आई ||| सब रास्ते अपनाए हमने ,तब जाके अपने यह है जाना , बालों को सीधा और मजबूत करने, सनसिल्क ही अपनाना ||||

मैं भारत की बेटी हूँ

बिक रही हूँ किसी बाजार में , टूट रही हूँ किसी के अत्याचार में , निर्भया गुडिया बन छप रही हूँ , रोज किसी अखबार में | कभी सती औए कभी देहज के नाम मुझे लोगोंने जलाया है , महाभारत और रामायण होने की जड़ भी मुझे बताया   है || अपने अपनों और सपनों के आँगन छोड कर नया घर बनाती हूँ, सब त्यागकर भी मैं कुलक्षणी कुलटा के नामो से नवाजी जाती हूँ ||| कभी देवी, कभी डायन और कभी पारवती और सीता बनाया मैंने भी बेटी बहू बहन माँ बन हर रिश्ते को है निभाया |||| हर घडी जीना है मुश्किल , हर पल मौत की शया पर लेटी हूँ हर मुश्किल से लड़ती डटकर में , मैं भारत की बेटी हूँ !!!!!
                  ||||||| जिंदगी की कहानी ||||||          सुलझाओगे जितनी जिंदगी को उतना उलझ तुम जाओगे हर बात के लिए कोसोगे उसको तो कैसे जी तुम पाओगे | नमकीन मीठा शरबत का प्याला समझके इसे पी लो , जब तक है जिंदगी खुशी खुशी इसके रंग में रंगके जी लो | | क्यों दबाते है दिल में गम अच्छी नहीं यह बेज़ुबानी है , हर मौसम का तु लुत्फ़ उठा यह तो जिंदगानी है ||| क्यों खोता है हौसला तु  , क्यों है हार से घबराना , गमों की बारिश में ही तो छुपा है खुशियों का खजाना |||| कायरता है आत्महत्या ;  यह नासमझी पागलपण का नमूना है कभी किसी परिंदे या जानवर को यह करते हुए सुना है |||||                                                ...