Skip to main content

दर्द का कब्ज़ा

दिल में हो गया है दर्द का कब्ज़ा बहुत देर तलक हम सोते नहीं
अफ़सोस हमें भी है गमे जिंदगी पर हम यूँ फूटफूटकर रोते नहीं !

मंजिल मिली नहीं हमें पर गलत राहों में हम कभी खोते नहीं
आये मुसीबत हमारे यार पर और उड़ जाए ऐसे हम तोते नहीं !

चर्चे नदारद है महिफलों में, फिर भी नेक कामों में हम होते है
खबर चाहे नहीं अख़बारों में पर लोगों की दुओं में हम होते है !

जानते है हम की राह है मुश्किल है पर यूँ ही कहाँ हम हताश होते है
जिसमे जूनून और जज्बा नहीं वही लोग अक्सर जिंदगी से निराश होते है !



Comments

Popular posts from this blog

The Straight Hair Experiment

बाल सीधे करने के लिए लाखों तरीके लोगों ने सुझाये , टेढ़े मेढे उलटे पुलटे , करके देखे हमने सारे   उपाए | मेहँदी में मिलाया दही, अंडों का भी सर पे लगाया घोल , बालों का हो गया सत्यानाश , सब तरीको की खुली पोल || माँ ने घिसा बादाम का तेल, बीवी ने सर पे इस्त्री फिराई , टूटते बिखरते मुरझाते मेरे बालों पे, जाने कैसी शामत आई ||| सब रास्ते अपनाए हमने ,तब जाके अपने यह है जाना , बालों को सीधा और मजबूत करने, सनसिल्क ही अपनाना ||||

यादें ......(Memories)

तेरे जाने से यारा जिंदगी है चरमराई , सब पा लिया , सब हो लिया , पर ऐसे तु रूठी , फिर   ना आयी ! तेरी यादे मीठी , तेरी यादें नमकीन, तेरी यादें करे ग़मगीन ,जाने से तेरे मायूसी है छाई पर ऐसे तु रूठी , फिर   ना आयी ! तेरे जाने से यारा जिंदगी है चरमराई , सब खों दिया , बहुत रो दिया , पर ऐसे तु रूठी , फिर   ना आयी ! तेरी यादो के सहारे , कितने पल है गुजारे , सब जीत लिया , तेरे प्यार से हारे , तेरे आने की उम्मीद खुशियाँ है लायी , पर ऐसे तु रूठी , फिर   ना आयी ! तेरे जाने से यारा जिंदगी है चरमराई , तुझे ही सब कहा , तुझे ही रब कहा , पर ऐसे तु रूठी , फिर   ना आयी !

वो बचपन बहुत प्यारा था

ना Increment की फिकर, ना escalation का डर, ना ईमेलों पे सवाल , ना सवालों से बवाल , ना appraisal के लिए नाइट , ना promotion के लिए फाइट , ना थी laptop की तड़क-भड़क, ना थी वहाँ चापलूसी की सड़क, सच्चा मासूम प्यार तब बहुत सारा था वो बचपन बहुत ही प्यारा था !!!!! काम के Frustration का असर मुझमें भी आया है, बे-वजह हस्ते खेलते बच्चो को धमकाया है, ३० तारीख के इंतज़ार में पूरा महीना बिताया है , लोन ले लेके सपनों का आँगन बनाया है माँ के पराठे को छोडकर Pizza को अपनाया है , घर को धर्मशाला ,ऑफिस को घर बनाया है , तब रोने के लिए कंधो का सहारा था , वो बचपन बहुत ही प्यारा था !!!!!