Skip to main content

यादें ......(Memories)




तेरे जाने से यारा जिंदगी है चरमराई ,
सब पा लिया , सब हो लिया ,
पर ऐसे तु रूठी , फिर  ना आयी !

तेरी यादे मीठी , तेरी यादें नमकीन,
तेरी यादें करे ग़मगीन ,जाने से तेरे मायूसी है छाई
पर ऐसे तु रूठी , फिर  ना आयी !

तेरे जाने से यारा जिंदगी है चरमराई ,
सब खों दिया , बहुत रो दिया ,
पर ऐसे तु रूठी , फिर  ना आयी !

तेरी यादो के सहारे , कितने पल है गुजारे ,
सब जीत लिया , तेरे प्यार से हारे ,
तेरे आने की उम्मीद खुशियाँ है लायी ,
पर ऐसे तु रूठी , फिर  ना आयी !

तेरे जाने से यारा जिंदगी है चरमराई ,
तुझे ही सब कहा , तुझे ही रब कहा ,
पर ऐसे तु रूठी , फिर  ना आयी !


Comments

  1. bahut hi badhya rachna akhil ji
    padhiye....
    www.knightofroyalsociety.blogspot.com

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वो बचपन बहुत प्यारा था

ना Increment की फिकर, ना escalation का डर, ना ईमेलों पे सवाल , ना सवालों से बवाल , ना appraisal के लिए नाइट , ना promotion के लिए फाइट , ना थी laptop की तड़क-भड़क, ना थी वहाँ चापलूसी की सड़क, सच्चा मासूम प्यार तब बहुत सारा था वो बचपन बहुत ही प्यारा था !!!!! काम के Frustration का असर मुझमें भी आया है, बे-वजह हस्ते खेलते बच्चो को धमकाया है, ३० तारीख के इंतज़ार में पूरा महीना बिताया है , लोन ले लेके सपनों का आँगन बनाया है माँ के पराठे को छोडकर Pizza को अपनाया है , घर को धर्मशाला ,ऑफिस को घर बनाया है , तब रोने के लिए कंधो का सहारा था , वो बचपन बहुत ही प्यारा था !!!!!

दंगे और हम - (Riots and India)

मैंने सहमे सहमे से सन्नाटे से पुछा , तू इतना शोर क्यों मचा रहा हैं,       घबराकर इशारे से ख़ामोशी ने कहा, वो देखो भाई भाई का खून बहा रहा हैं ! लहू से लाल हुए पथ पर चलकर , नफरतों की दीवारों को फांदकर , मैं हक्का बक्का अपने मोहल्ले में आया, मैंने कोने में पड़े कूडेदान में इंसानियत को पाया !! हस्ते खेलते आँगन अब कब्रिस्तान हो गए , जात पात और धरम के बीच इंसान खो गए , एकजुट हुए लड़ने महँगाई, गरीबी भ्रष्टाचार से पर अब दंगो के बीच वो हिंदू मुस्लमान हो गए !!! रुक जाओ मूर्खो, संभल जाओ और थोडा सा थम जाओ, थोडा सा सयंम , थोडा सा धैर्य  जीवन में अपनाओ , समझों नादानों तुम रोक सकते हो यह बर्बादी , ताकि जश्न ना मना पाए हमारे दुखों पे खादी !!!!